गुजरात विश्वविद्यालय में नई पहलों का शुभारंभ

  • 09 Mar 2026

5 मार्च, 2026 को गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुजरात विश्वविद्यालय में नवाचार एवं महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों का उद्घाटन किया।

  • गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर का नामकरण “विद्यागौरी नीलकंठ सभापुरम” किया गया।
    • विद्यागौरी नीलकंठ गुजरात की पहली महिला स्नातक थीं।
  • हरस्टार्ट (herSTART) कार्यक्रम: यह कार्यक्रम गुजरात विश्वविद्यालय स्टार्टअप एवं उद्यमिता परिषद द्वारा संचालित है।
  • कार्यक्रम की विशेषताएँ:
    • इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करना।
    • मेंटरशिप एवं प्रशिक्षण देना।
    • बाज़ार पहुँच अवसर सुनिश्चित करना।
  • उद्देश्य:
    • महिला उद्यमियों को उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ना
    • स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करना।