“ससून डॉक” के आधुनिकीकरण हेतु समझौता

  • 09 Mar 2026

7 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के ससून डॉक (Sassoon Dock) के आधुनिकीकरण के लिए फिनलैंड की 3 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • साझेदार संस्थाएं: महाराष्ट्र फिशरीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MFDC), हेलवार (Helvar), मिरासिस (Mirasis), रिवर रीसायकल (River Recycle)।
  • ससून डॉक में लगभग 1,560 पंजीकृत यांत्रिक मछली पकड़ने वाली नौकाएँ संचालित होती हैं।
  • यहाँ प्रतिवर्ष लगभग 50,000-60,000 मीट्रिक टन मछली उत्पादन होता है।
  • यह मुंबई के मत्स्य समुदाय का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है।
  • परियोजना का उद्देश्य
    • प्लास्टिक अपशिष्ट एवं परित्यक्त मत्स्य जालों का पुनर्चक्रण करना।
    • मत्स्य समुदाय के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण करना।
    • डॉक को अधिक कुशल, सतत एवं पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी बनाना।