भारत-फिनलैंड: डिजिटलीकरण एवं धारणीयता में रणनीतिक साझेदारी

  • 09 Mar 2026

मार्च 2026 में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर स्टब की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘डिजिटलीकरण एवं धारणीयता के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी’ तक उन्नत किया।

मुख्य बिंदु

  • उच्च-स्तरीय वार्ता: राष्ट्रपति स्टब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय सहयोग विस्तार तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
  • रायसीना संवाद में भागीदारी: राष्ट्रपति स्टब ने नई दिल्ली में आयोजित 11वें रायसीना संवाद (Raisina Dialogue) में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
  • आर्थिक एवं बहुपक्षीय सहयोग: दोनों देशों ने निम्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की:
    • आर्थिक सहयोग
    • बहुपक्षीय मंचों में साझेदारी
    • जन-से-जन संपर्क
  • नॉर्डिक सहयोग का महत्व: फिनलैंड, यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र (Nordic Region) में भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
  • हालिया कूटनीतिक संपर्क: यह यात्रा फरवरी 2026 में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit) में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो की भागीदारी के बाद हुई।