सारस सर्किट

  • 09 Mar 2026

मार्च 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने सारस सर्किट (Sarus Circuit) विकसित करने की घोषणा की है।

  • इसका उद्देश्य सारस क्रेन (Sarus Crane) का संरक्षण तथा इको-पर्यटन (Eco-tourism) को बढ़ावा देना है।
  • सारस क्रेन उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी’ है।
  • यह विश्व का सबसे ऊँचा उड़ने वाला पक्षी (Tallest Flying Bird) है।
  • परियोजना क्षेत्र:
    • मैनपुरी जिला: कीर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावन, सोज, समन।
    • इटावा जिला: सरसई नावर, परौली रामायण।
  • क्रियान्वयन एजेंसी: वन विभाग, उत्तर प्रदेश इको-टूरिज्म विकास बोर्ड।
  • पारिस्थितिक उद्देश्य:
    • आर्द्रभूमियों का संरक्षण करना।
    • उथले जल निकायों एवं तालाबों का संरक्षण करना।
    • सारस के प्रजनन आवास (Breeding Habitat) की रक्षा करना।
  • अन्य संरक्षित पक्षी: ग्रे हेरॉन, ओपन-बिल्ड स्टॉर्क।
  • पर्यावरणीय लाभ: आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्र सुदृढ़ीकरण, भूजल पुनर्भरण, जलवायु परिवर्तन प्रभावों का शमन।