विश्व मौसम विज्ञान दिवस, 2026

  • 24 Mar 2026

23 मार्च, 2026 को वैश्विक स्तर पर ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस’ मनाया गया। यह दिन 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के कन्वेंशन के लागू होने की स्मृति में मनाया जाता है।

  • इस वर्ष का विषय (Theme): “आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा” (Observing today, protecting tomorrow)।
  • जलवायु की निगरानी और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना इस दिन का प्रमुख उद्देश्य है।
  • विश्वभर में इस अवसर पर वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों और सतत पर्यावरणीय प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।