“ग्लोब नेटवर्क” की बैठक नई दिल्ली में आयोजित

  • 24 Mar 2026

23 मार्च, 2026 को, ‘ग्लोबल ऑपरेशनल नेटवर्क ऑफ एंटी-करप्शन लॉ एनफोर्समेंट अथॉरिटीज’ (GlobE Network) की 12वीं संचालन समिति (Steering Committee) की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

  • यह मंच ‘संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार-विरोधी अभिसमय’ (UNCAC) के ढांचे के तहत संचालित होता है।
  • इस नेटवर्क की स्थापना ‘रियाद पहल’ (Riyadh Initiative) के तहत की गई थी, जिसे सऊदी अरब की G20 अध्यक्षता के दौरान लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य: ‘ग्लोब नेटवर्क’ कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में सूचना साझा करने में सक्षम बनाता है और एजेंसियों के लिए एक सुरक्षित संचार मंच प्रदान करता है।
  • प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपराध से प्राप्त आय (Proceeds of Crime) का पता लगाने और उसे जब्त करने के लिए जिम्मेदार है। यह “धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002” (PMLA) के तहत कार्य करता है।
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) इंटरपोल (INTERPOL) के “नेशनल सेंट्रल ब्यूरो” के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करती है।