भारत-रूस विदेश कार्यालय स्तरीय परामर्श बैठक

  • 31 Mar 2026

30 मार्च, 2026 को भारत एवं रूस के बीच नई दिल्ली में विदेश कार्यालय स्तरीय परामर्श बैठक (Foreign Office Consultations) आयोजित हुई।

  • बैठक में विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की गई और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्य बिंदु

  • चर्चा का दायरा:
    • द्विपक्षीय सहयोग के सम्पूर्ण आयाम की समीक्षा।
    • क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श।
    • रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • उच्च-स्तरीय संदर्भ:
    • दिसंबर 2025 में व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के पश्चात आयोजित हुई।
    • भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए।
  • भविष्य के सहयोग क्षेत्र :
    • ऊर्जा और परमाणु शक्ति।
    • व्यापार और निवेश।
    • रक्षा और प्रौद्योगिकी।
  • महत्त्व:
    • यह बैठक भारत-रूस के दीर्घकालिक संबंधों को पुनः सुदृढ़ करती है।
    • वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर निरंतर समन्वय सुनिश्चित करती है।
    • बहु-क्षेत्रीय रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ करती है।