bharatiya-sena-ne-drone-aur-loitering-munition-ka-roadmap-jari-kiya

  • 07 Apr 2026

6 अप्रैल, 2026 को भारतीय सेना ने मानव रहित युद्ध प्रणालियों की दिशा में एक बड़े बदलाव का संकेत देते हुए ड्रोन और लॉयटरिंग मुनिशन के लिए भविष्य की आवश्यकताओं को रेखांकित करने वाला एक व्यापक प्रौद्योगिकी रोडमैप जारी किया।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: मानव रहित प्रणालियों (Unmanned systems) के लिए दीर्घकालिक आवश्यकताओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करना; तथा उद्योग, स्टार्टअप्स, MSMEs और शिक्षाविदों का मार्गदर्शन करना।
  • रोडमैप का दायरा: इसमें 30 श्रेणियां और लगभग 80 प्रकार शामिल हैं, जो निगरानी, युद्ध, लॉजिस्टिक्स (रसद) और वायु रक्षा भूमिकाओं को कवर करते हैं।
  • पहचाने गए प्रमुख खंड: निगरानी, लॉयटरिंग मुनिशन, वायु रक्षा, विशेष अभियान और लॉजिस्टिक्स।
  • रणनीतिक संदर्भ: यह रोडमैप रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे संघर्षों से मिली सीख से प्रेरित है, जो कम लागत वाली, लेकिन अत्यधिक मारक ड्रोन प्रणालियों की प्रभावशीलता को उजागर करता है।
  • परिचालन बदलाव: यह एकीकृत और बहु-उद्देश्यीय ड्रोन तैनाती तथा स्वायत्त प्रणालियों व नेटवर्क-केंद्रित युद्ध की ओर एक ठोस कदम है।
  • लॉन्च और हितधारक: भारत मंडपम में जारी किए गए इस रोडमैप में उद्योग निकायों, शिक्षाविदों और रक्षा निर्माताओं की सक्रिय भागीदारी शामिल है।
  • सुरक्षा चिंता: सेना ने इस रोडमैप के अत्यधिक संवेदनशील विवरणों को साझा करने के प्रति आगाह किया है।
  • नीतिगत तालमेल: यह रक्षा प्रौद्योगिकी में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न का समर्थन करता है और स्वदेशी नवाचार तथा R&D को बढ़ावा देता है।