सोनम वांगचुक

  • 11 Apr 2026

10 अप्रैल, 2026 को कारगिल युद्ध के नायक सोनम वांगचुक का निधन हो गया, जिसके बाद पूरे राष्ट्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • उन्होंने ‘ऑपरेशन विजय’ में एक निर्णायक भूमिका निभाई थी और अत्यधिक ऊंचाई वाली विषम परिस्थितियों में सैनिकों का कुशल नेतृत्व किया था।
  • उनकी अदम्य वीरता और शौर्य के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन सम्मानों में से एक, ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
  • भारतीय थल सेना ने उन्हें एक बहादुर सैनिक और एक प्रेरणादायक जननायक के रूप में याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।