ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक

  • 16 Apr 2026

15 अप्रैल, 2026 को भारत ने वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) ढांचे के तहत 2026 की पहली स्वास्थ्य कार्य समूह (HWG) की बैठक की मेजबानी की।

  • अध्यक्षता व भागीदारी: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ब्राज़ील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, यूएई, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया सहित 9 सदस्य देशों ने भाग लिया।
  • मुख्य थीम: 2026 के लिए भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) है।
  • नई प्राथमिकताएं: बैठक में दो नए प्रमुख क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा गया- “स्वस्थ जीवन शैली के लिए ब्रिक्स मिशन” और “मानसिक स्वास्थ्य व कल्याण को बढ़ावा देना”।
  • पारंपरिक चिकित्सा: सदस्य देशों ने इन प्राथमिकताओं के साथ-साथ पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा के एकीकरण का भी पुरजोर समर्थन किया।
  • प्रमुख फोकस: टीबी (TB) अनुसंधान, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियां, संक्रामक रोगों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली और नियामक सहयोग पर विशेष बल दिया गया।
  • भविष्य की तैयारी: चर्चा में “यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज”, दवाओं तक समान पहुंच और महामारियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। ब्रिक्स टीबी रिसर्च नेटवर्क और एकीकृत रोग निगरानी प्रणालियों को तात्कालिक प्राथमिकताओं के रूप में रेखांकित किया गया।