राष्ट्रपति ने राउरकेला में प्रमुख परियोजनाओं का किया उद्घाटन

  • 22 Apr 2026

21 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राउरकेला में विज्ञान, सांस्कृतिक विरासत एवं शहरी प्रशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

  • प्रमुख परियोजनाएँ: इनमें एक तारामंडल और विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, एक जनजातीय संग्रहालय और एक एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र शामिल हैं।
  • उद्देश्य: इन पहलों का मुख्य लक्ष्य वैज्ञानिक जागरूकता फैलाना, जनजातीय संस्कृति को सहेजना और शहरी प्रबंधन प्रणालियों को मज़बूत करना है।
  • समावेशी विकास: राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में विशेष रूप से जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास के महत्व पर ज़ोर दिया। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएँ मुख्य रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तीकरण पर केंद्रित हैं।
  • राष्ट्र-निर्माण का आह्वान: राष्ट्रपति ने सभी से राष्ट्र-निर्माण में एकजुट होकर प्रयास करने और 2047 तक “विकसित भारत” का सपना साकार करने का आह्वान किया।