राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अभियान में अहिल्यानगर देश में अव्वल

  • 22 Apr 2026

अप्रैल 2026 में, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले ने ‘8वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अभियान’ (8th National Nutrition Fortnight Campaign) के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों के संचालन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

  • 8वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया गया।
  • अहिल्यानगर में सर्वाधिक 3,24,075 जागरूकता गतिविधियाँ दर्ज की गईं, जो देश में सबसे ज़्यादा हैं। इस अभियान में पुणे जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।
  • इस वर्ष अभियान की थीम “बच्चे के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का विकास” (Brain Development in the First Six Years of a Child’s Life) पर केंद्रित है।
  • इसका उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बचपन के प्रारंभिक विकास को बेहतर बनाना है।