जॉन टर्नस

  • 22 Apr 2026

20 अप्रैल, 2026 को एप्पल ने घोषणा की कि टिम कुक के बाद अब जॉन टर्नस कंपनी के अगले सीईओ (CEO) होंगे।

  • टिम कुक 1 सितंबर, 2026 को सीईओ का पद छोड़ने के बाद “कार्यकारी अध्यक्ष” (Executive Chairman) की भूमिका सँभालेंगे।
  • लंबे समय तक हार्डवेयर प्रमुख रहे जॉन टर्नस ने मैक (Mac), आईपैड (iPad) और एयरपॉड्स (AirPods) जैसे बेहतरीन उत्पाद विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है।
  • यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब एप्पल को AI के क्षेत्र में एनवीडिया (Nvidia) और ओपनएआई (OpenAI) जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • आईफोन जैसे प्रमुख उत्पादों में एआई को शामिल करना और वर्चुअल असिस्टेंट ‘सीरी’ को बेहतर बनाना नए सीईओ के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
  • एप्पल ने अपने इकोसिस्टम में “जेमिनी एआई” को शामिल करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। भविष्य में कंपनी का ध्यान AR/VR (Augmented Reality and Virtual Reality) डिवाइस और एआई-संचालित उत्पादों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।
  • टिम कुक के कार्यकाल में शानदार आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और वैश्विक विस्तार के दम पर एप्पल के मूल्यांकन में ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई। यह नेतृत्व परिवर्तन उभरती तकनीकों में एप्पल की स्थिति को मज़बूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।