व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवाओं में AI के अंगीकरण में भारत अग्रणी

  • 22 Apr 2026

21 अप्रैल, 2026 को बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह रेखांकित किया गया कि भारत व्यक्तिगत स्वास्थ्य देखभाल (Personal Healthcare) में AI को अपनाने के मामले में वैश्विक रूप से अग्रणी देश के रूप में उभरा है।

मुख्य बिंदु

  • उपयोग के आँकड़े: भारत में 85% उपभोक्ता हेल्थकेयर में एआई‑संचालित उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। यह आँकड़ा अमेरिका (50%), ब्रिटेन (43%) और जापान (34%) से कहीं अधिक है, जबकि वैश्विक औसत लगभग 60% है।
  • उपयोग का तरीका: लोग परीक्षण रिपोर्ट को समझने और पुरानी बीमारियों के प्रबंधन के लिए AI का सहारा ले रहे हैं। चैटबॉट (33%) और वियरेबल डिवाइस (19%) सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
  • उपभोक्ता की पसंद और जनसांख्यिकी: भारतीय लोग हाइब्रिड मॉडल (AI और मानव डॉक्टर दोनों) को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे AI को डॉक्टर का विकल्प नहीं, बल्कि एक सहायक मानते हैं। “जेन ज़ी” (Gen Z) (78%) और “मिलेनियल्स” (71%) जैसे युवा वर्ग इस डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • भविष्य की दिशा: अप्वाइंटमेंट बुक करने, रेफ़रल देने और दवाओं के असर के प्रति अलर्ट करने वाले “एजेंटिक AI” की माँग बढ़ रही है। यह रिपोर्ट भारत को AI-संचालित स्वास्थ्य नवाचार में एक वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करती है।