‘शेखा झील’ रामसर स्थल घोषित
- 23 Apr 2026
21 अप्रैल, 2026 को केंद्र सरकार ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित “शेखा झील पक्षी अभयारण्य” को रामसर स्थल का दर्ज़ा दिया गया है।
- देश में रामसर स्थल की स्थिति: इस नई उपलब्धि के साथ, भारत में रामसर साइट्स की कुल संख्या 99 हो गई है। उत्तर प्रदेश में अब 12 रामसर साइट्स हैं। (भारत में दूसरा सबसे अधिक रामसर स्थल वाला राज्य)
- पर्यावरणीय महत्व: यह झील प्रवासी पक्षियों के लिए “सेंट्रल एशियन फ्लाईवे” पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहाँ बार-हेडेड गूज़ (Bar-headed Goose) और पेंटेड स्टॉर्क (Painted Stork) जैसी प्रजातियां अक्सर आती हैं।
- भविष्य का लक्ष्य: यह दर्ज़ा जैव विविधता संरक्षण, आजीविका और जल सुरक्षा को बढ़ावा देगा। यह भारत को 100 रामसर साइट्स के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तक पहुँचने की दिशा में मज़बूती प्रदान करता है।


