केंद्र ने जारी किए 'ऑनलाइन गेमिंग नियम 2026'

  • 23 Apr 2026

22 अप्रैल, 2026 को भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने और उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए “ऑनलाइन गेमिंग का प्रचार एवं विनियमन नियम, 2026” (Promotion and Regulation of Online Gaming Rules, 2026) अधिसूचित किए।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: ऑनलाइन गेमिंग पारितंत्र को विनियमित करना, नागरिकों एवं वित्तीय प्रणालियों की सुरक्षा करना तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करना। (ये नियम 1 मई, 2026 से लागू होंगे)।
  • वर्गीकरण एवं नियामक: गेम को 3 श्रेणियों में बांटा गया है- ऑनलाइन मनी गेम, सोशल गेम और ई-स्पोर्ट्स। इसके लिए एक भारतीय ऑनलाइन गेमिंग प्राधिकरण” (Online Gaming Authority of India) की स्थापना की जाएगी।
  • प्राधिकरण की संरचना: इसकी अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अतिरिक्त सचिव करेंगे और इसमें गृह, सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और वित्तीय सेवा मंत्रालयों के सदस्य शामिल होंगे।
  • अनुपालन एवं प्रभाव: उपयोगकर्ता सुरक्षा सुविधाएँ, शिकायत निवारण तंत्र एवं पारदर्शिता अनिवार्य होगी। इसका मुख्य उद्देश्य “ऑनलाइन मनी गेमिंग” के जोखिमों पर लगाम लगाना और “ई-स्पोर्ट्स” को बढ़ावा देना है।