‘VM फ्रेम्स’ फिल्म निर्माण प्रतियोगिता

  • 23 Apr 2026

22 अप्रैल, 2026 को “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय ने “VM फ्रेम्स” राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता” का शुभारंभ किया।

  • यह प्रतियोगिता नागरिकों को दृश्य कहानी के माध्यम से हमारे राष्ट्रीय गीत की भावना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित करती है।
  • लक्ष्य: इसका लक्ष्य राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना और लोगों को भारत की सांस्कृतिक और स्वतंत्रता विरासत से फिर से जोड़ना है।
  • प्रारूप एवं श्रेणियां: यह पहल फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों को समकालीन (आधुनिक) प्रारूपों में वंदे मातरम की फिर से कल्पना करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • श्रेणियां: इसमें 3 श्रेणियां हैं: रील्स, AI-आधारित फिल्में एवं लघु फिल्में (Short Films)
  • पुरस्कार एवं समय सीमा: विभिन्न श्रेणियों में ₹50 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि अगले महीने की 7 मई, 2026 है।