दूरसंचार नवाचार को बढ़ावा देने हेतु संशोधित TDIP योजना
- 23 Apr 2026
22 अप्रैल, 2026 को केन्द्रीय संचार मंत्री ने दूरसंचार विभाग की 'प्रौद्योगिकी विकास एवं निवेश प्रोत्साहन' (TDIP) योजना के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए।
मुख्य बिंदु
- कार्यान्वयन अवधि एवं परिव्यय: वर्ष 2026-31 की अवधि के लिए कुल 203 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली संशोधित TDIP योजना को एक व्यापक सहायता ढांचे के रूप में तैयार किया गया है।
- लक्ष्य: वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण में भारत की भागीदारी को सुदृढ़ करना तथा स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकियों के विकास को तीव्र गति प्रदान करना।
- तकनीकी फोकस: यह योजना 5G एडवांस्ड और 6G तकनीकोंके विकास पर केंद्रित है। इसमें स्टार्टअप्स, MSMEs, शिक्षाविदों और उद्योगों को शामिल किया गया है।
- कार्यान्वयन एवं प्रभाव: इसे टेलीकॉम स्टैंडर्ड डेवलपमेंट सोसाइटी इंडिया (TSDSI) और टेलीकॉम सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस इंडिया जैसी एजेंसियों द्वारा लागू किया जाएगा।
- लाभ: यह भारतीय संस्थाओं को वैश्विक मानकों में सक्रिय योगदान हेतु सक्षम बनाएगी, नवाचार को प्रोत्साहित करेगी तथा 5जी एडवांस्ड और 6जी सहित अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करेगी।
- महत्व: यह भारत को संचार प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


