सिक्किम में ₹4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ

  • 29 Apr 2026

28 अप्रैल, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में ₹4,000 करोड़ से अधिक की 30 से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • बहु-क्षेत्रीय विकास: ये परियोजनाएँ कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा और शहरी विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं।
  • कनेक्टिविटी में बड़ा कदम:
    • सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन पर प्रगति, जिससे पहली बार सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
    • प्रस्तावित बागडोगरा-गंगटोक एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगा।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में पहल:
    • नामची में 100-बेड का आयुर्वेद अस्पताल।
    • देओराली में समेकित सोवा-रिग्पा अस्पताल।
  • शिक्षा क्षेत्र में सुधार:
    • सिक्किम विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे का उन्नयन।
    • IT-सक्षम विद्यालय सुधार।
  • पर्यटन एवं पर्यावरण परियोजनाएँ:
    • रिज प्रीसिंक्ट (Ridge Precinct) पुनर्विकास।
    • मल-व्यवस्था (sewerage) में सुधार।
    • नदी प्रदूषण नियंत्रण।
  • कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहन:
    • एक एग्रो-प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, जिससे किसानों की मूल्य श्रृंखला मजबूत होगी।
  • जैविक राज्य के रूप में पहचान: प्रधानमंत्री ने सिक्किम की पूर्णतः जैविक राज्य की स्थिति को सतत विकास के आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया।
  • समग्र प्रभाव: ये परियोजनाएँ अवसंरचना विकास, रोजगार सृजन, राष्ट्रीय विकास नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव को बढ़ावा देंगी।