रक्षा मंत्री ने मध्य एशिया के साथ रक्षा संबंधों को दी नई गति
- 29 Apr 2026
28 अप्रैल, 2026 को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के अवसर पर बिश्केक में किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएँ कीं। यह पहल भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य बिंदु
- ‘भीष्म आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब’ की भेंट: भारत ने किर्गिस्तान को स्वदेशी रूप से विकसित “भीष्म आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब” के दो सेट उपहार स्वरूप प्रदान किए।
- उपयोग:
- मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) में।
- खोज एवं बचाव अभियान में।
- उपयोग:
- सैन्य क्षमता निर्माण: रक्षा मंत्री ने किर्गिस्तान में एक परियोजना के सफल समापन की घोषणा की, जिसके अंतर्गत 12 कंप्यूटर सिस्टम, वॉर-गेमिंग सॉफ्टवेयर, सैन्य कर्मियों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया (बिश्केक और ओश में)।
- कजाकिस्तान के साथ सहयोग: कजाकिस्तान के साथ वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को और विस्तारित करने पर बल दिया गया, जहाँ रक्षा संबंधों को द्विपक्षीय साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ माना गया।
- बेलारूस के साथ सहभागिता: भारत ने बेलारूस के साथ संबंधों में प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण को प्राथमिकता देते हुए परस्पर लाभकारी रक्षा साझेदारी की दिशा में प्रयासों को रेखांकित किया।
- रणनीतिक क्षेत्रीय दृष्टिकोण: इन बैठकों ने मध्य एशिया में भारत की रक्षा कूटनीति को सुदृढ़ करने और SCO ढाँचे के भीतर अपनी रणनीतिक उपस्थिति को और मजबूत करने के प्रयासों को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


