वाराणसी में ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

  • 29 Apr 2026

28 अप्रैल, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक महिला सम्मेलन के दौरान लगभग ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ-साथ सामाजिक सशक्तीकरण को भी केंद्र में रखती हैं।

  • बहु-क्षेत्रीय विकास पहल: ये परियोजनाएँ स्वास्थ्य, पर्यटन, कनेक्टिविटी, शहरी अवसंरचना एवं क्षेत्रीय विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं।
  • महिला सशक्तीकरण पर बल: प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को केंद्रीय बताया और इसे राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला के रूप में रेखांकित किया।
  • महिला आरक्षण के लिए समर्थन: उन्होंने लोक सभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने हेतु जनसमर्थन की अपील की।
  • कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख: सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार पर प्रकाश डाला गया, जैसे- आवास, स्वच्छता, बैंक खाते, बिजली, नल से जल एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) का विस्तार।
  • स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धि:
    • लगभग 10 करोड़ महिलाएँ SHGs से जुड़ी हैं।
    • इनमें से 3 करोड़ महिलाएँ “लखपति दीदी” बन चुकी हैं।
  • कनेक्टिविटी परियोजनाएँ:
    • दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की गईं: वाराणसी-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई।
    • इससे क्षेत्रीय और अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार होगा।