विश्वजीत सहाय ने रक्षा वित्त सचिव का कार्यभार संभाला

  • 02 May 2026

1 मई, 2026 को 1990 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) अधिकारी विश्वजीत सहाय ने रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त सचिव) का कार्यभार ग्रहण किया।

  • इस नियुक्ति से पूर्व वे नियंत्रक महालेखा रक्षा (CGDA) के पद पर कार्यरत थे।
  • उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।
  • इसके अतिरिक्त वे भारी उद्योग विभाग, रक्षा अधिग्रहण विंग तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।