भारत और IFAD ने नया COSOP कार्यक्रम लॉन्च किया

  • 13 May 2026

12 मई, 2026 को भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) ने वर्ष 2026-2033 के लिए एक नए 8-वर्षीय ‘कंट्री स्ट्रेटेजिक ऑपर्च्युनिटीज प्रोग्राम’ (COSOP) का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • मुख्य उद्देश्य: इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे भारत में ग्रामीण आय को मजबूत करना, सहनशीलता (Resilience) में वृद्धि करना तथा सतत आजीविका अवसरों का विस्तार करना है।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ: यह पहल नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘ग्रामीण समृद्धि के लिए IFAD-भारत साझेदारी’ (IFAD–India Partnership for Rural Prosperity) कार्यक्रम के दौरान शुरू की गई।
  • विकसित भारत@2047 से सामंजस्य: यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत@2047’ पहल के अनुरूप तैयार किया गया है तथा ग्रामीण समुदायों की सामाजिक, आर्थिक एवं जलवायु सहनशीलता को बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • ज्ञान प्रणाली एवं मॉडल विस्तार: कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान प्रणालियों को सुदृढ़ करना तथा भारत एवं ग्लोबल साउथ के अन्य देशों में सफल ग्रामीण विकास मॉडलों का विस्तार करना भी है।
  • जमीनी संस्थाओं पर बल: इस पहल में स्वयं सहायता समूहों (SHGs), किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) तथा सहकारी संस्थाओं जैसी जमीनी संस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
  • महिला सशक्तीकरण एवं बाजार पहुंच: सरकार के अनुसार IFAD समर्थित परियोजनाओं ने भारत में महिलाओं की वित्तीय समावेशन, किसानों की बाजार पहुंच तथा मूल्य संवर्धन एवं ई-कॉमर्स एकीकरण के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को प्रोत्साहन प्रदान किया है।