फार्माकोपिया आयोग ने राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ MoU किए
- 13 May 2026
12 मई, 2026 को भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने गाजियाबाद स्थित अपने मुख्यालय में बिहार, महाराष्ट्र एवं मिजोरम की राज्य फार्मेसी परिषदों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
- इन समझौतों का उद्देश्य दवा सुरक्षा को सुदृढ़ करना, दवाओं के युक्तिसंगत उपयोग को बढ़ावा देना तथा देशभर में फार्माकोविजिलेंस गतिविधियों को मजबूत करना है।
- यह सहयोग पंजीकृत फार्मासिस्टों के बीच ‘नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया’ के प्रसार एवं उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, ताकि सुरक्षित एवं साक्ष्य-आधारित दवा उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
- इस पहल का उद्देश्य ‘नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया’ को अस्पताल फार्मेसियों में एक अनिवार्य संदर्भ दस्तावेज के रूप में स्थापित करना भी है।
- यह साझेदारी ‘फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया’ को मजबूत करेगी, जिसके अंतर्गत प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (ADR) रिपोर्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा तथा ADR मॉनिटरिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- इस पहल से दवा सुरक्षा निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा फार्मासिस्टों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


