महाराष्ट्र में परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं हेतु MoUs हस्ताक्षरित

  • 20 May 2026

19 मई, 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में परमाणु ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं के लिए प्रमुख कंपनियों के साथ ₹6.5 लाख करोड़ मूल्य के समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

  • इन परियोजनाओं से 25,400 मेगावाट विद्युत उत्पादन होने तथा बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना व्यक्त की गई है।
  • अडानी पावर ने 6,000 मेगावाट बिजली उत्पादन एवं लगभग 12,000 रोजगार सृजन के लिए ₹1.5 लाख करोड़ निवेश की घोषणा की।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ₹2 लाख करोड़ निवेश की प्रतिबद्धता जताई, जिससे 7,200 मेगावाट विद्युत उत्पादन एवं एक लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।
  • NTPC लिमिटेड ने 7,200 मेगावाट बिजली उत्पादन एवं लगभग 5,000 रोजगार सृजन हेतु ₹1 लाख करोड़ निवेश का प्रस्ताव रखा।