राज्यव्यापी ओरल कैंसर निगरानी पहल

  • 20 May 2026

19 मई, 2026 को केरल में मुख कैंसर (Oral Cancer) की शीघ्र पहचान को सुदृढ़ करने हेतु एक व्यापक राज्यव्यापी पहल का शुभारंभ किया गया।

  • इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन ‘कैनविन’ [CanWin] के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व इंडियन डेंटल एसोसिएशन कर रहा है। इसे VPS लेकशोर हॉस्पिटल, चिट्टिलापिल्ली फाउंडेशन तथा अन्य स्वास्थ्य साझेदारों का सहयोग प्राप्त है।
  • इस पहल में ‘ओरल लीजन सर्विलांस प्रोग्राम’ [Oral Lesion Surveillance Program (OLSP)] शामिल है, जिसके तहत केरल के लगभग 6,500 दंत चिकित्सालयों को मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान केंद्रों में परिवर्तित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • कार्यक्रम का केंद्रबिंदु संरचित स्क्रीनिंग, दस्तावेजीकरण एवं रेफरल तंत्र को सुदृढ़ बनाकर मुख कैंसर के मामलों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में रिपोर्ट किए जाने वाले कुल कैंसर मामलों में लगभग 30% मुख कैंसर के होते हैं, जबकि इनमें से 70% से अधिक मामलों की पहचान एडवांस स्टेज में ही हो पाती है।