‘कॉफीज़ ऑफ़ नागालैंड’ मिशन का शुभारंभ

  • 20 May 2026

18 मई, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने ₹175 करोड़ की लागत वाले ‘कॉफीज़ ऑफ नागालैंड’ मिशन (क्लस्टर-आधारित कॉफी मूल्य श्रृंखला विकास मिशन) का शुभारंभ किया।

  • इस पहल का उद्देश्य बागान विकास, फसलोत्तर प्रसंस्करण, ब्रांडिंग, निर्यात, पर्यटन एवं क्षमता निर्माण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कॉफी पारिस्थितिक तंत्र विकसित करना है।
  • इस मिशन को ‘समग्र सरकारी दृष्टिकोण’ (Whole-of-Government Approach) के आधार पर तैयार किया गया है।
  • कार्यक्रम क्लस्टर-आधारित मॉडल पर आधारित है, जिसके अंतर्गत राज्य में दो पायलट कॉफी क्लस्टरों की पहचान की गई है।
    • तुओफेमा (Tuophema): यहाँ 'अरेबिका' कॉफी की खेती पर ध्यान दिया जाएगा।
    • घोटोवी (Ghotovi): यहाँ 'रोबस्टा' कॉफी की खेती के लिए चयन किया गया है।
  • यह पहल मीडिया अभियानों, व्यापार मेलों एवं अनुभवात्मक कॉफी पर्यटन के माध्यम से “ब्रांड नॉर्थ ईस्ट – कॉफीज़ ऑफ नागालैंड” स्थापित करने का भी लक्ष्य रखती है।