असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में रोजगार 15 करोड़ के पार: NSO

  • 22 May 2026

21 मई, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के लिए ‘गैर-निगमित (असंगठित) क्षेत्र के उद्यमों पर त्रैमासिक अनुमान’ [Quarterly Estimates of the Unincorporated Non-Agricultural Sector] जारी किए।

मुख्य बिंदु

  • प्रमुख निष्कर्ष: रिपोर्ट के अनुसार, भारत के असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जिसमें प्रतिष्ठानों की संख्या 9 करोड़ और रोजगार का आंकड़ा पहली बार 15 करोड़ के पार पहुंच गया है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका: ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों की वृद्धि दर 20.46% रही, जो शहरी क्षेत्रों की 12.59% वृद्धि दर से अधिक है।
  • रोजगार में वृद्धि: इस क्षेत्र में रोजगार बढ़कर 15.17 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.51% की वृद्धि दर्शाता है।
  • सेवा क्षेत्र का योगदान: असंगठित सेवा क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की संख्या में 24.82% वृद्धि हुई, जबकि रोजगार में 31% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • महिला कार्यबल: इस क्षेत्र के कुल रोजगार में महिलाओं की भागीदारी लगभग 29% रही।
  • डिजिटल माध्यमों का अंगीकरण: लगभग 81% प्रतिष्ठानों ने इंटरनेट सेवाओं और कैशलेस भुगतान विधियों जैसे UPI और ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग किया।
  • औपचारिकीकरण की प्रवृत्ति: लगभग 41.37% प्रतिष्ठानों ने किसी-न-किसी प्रकार के आधिकारिक पंजीकरण की सूचना दी।