इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हुआ सऊदी अरब

  • 25 May 2026

22 मई, 2026 को सऊदी अरब प्रमुख बिग कैट्स प्रजातियों के संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) में शामिल हो गया।

मुख्य बिंदु

  • गठबंधन की वर्तमान स्थिति: अब तक कुल 95 बिग कैट्सप्रजाति वाले देशों में से 26 देशों ने इस संधि‑आधारित वैश्विक संस्था में सदस्यता ग्रहण की है।
  • IBCA की स्थापना: इस गठबंधन की स्थापना वर्ष 2024 में प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई थी।
  • संरक्षण पर ध्यान: यह मंच 7 प्रमुख बिग कैट्सप्रजातियों - शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ (स्नो लेपर्ड), चीता, जगुआर और प्यूमाके संरक्षण का समर्थन करता है।
  • मुख्य उद्देश्य: IBCA का लक्ष्य आपसी सहयोग, अनुसंधान, ज्ञान साझा करना और समन्वित संरक्षण रणनीतियों को बढ़ावा देना है।