चीन ने लॉन्च किया शेनझोउ-23 मिशन

  • 25 May 2026

25 मई, 2026 को चीन ने शेनझोउ-23 (Shenzhou-23) अंतरिक्ष यान लॉन्च किया, जो तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तक ले गया। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग करना और चीन के दीर्घकालिक मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को समर्थन देना है।

मुख्य बिंदु

  • मिशन क्रू: इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री झू यांगझू, झांग झियुआनऔर लाई का-यिंग शामिल हैं।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: लाई का-यिंग अंतरिक्ष मिशन में भाग लेने वाली हॉन्गकॉन्ग की पहली अंतरिक्ष यात्रीबन गई हैं।
  • लंबी अवधि का मिशन: अंतरिक्ष में मानव अनुकूलन क्षमता का अध्ययन करने के लिए एक अंतरिक्ष यात्री के एक वर्ष तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने का कार्यक्रम है।
  • वैज्ञानिक उद्देश्य: मिशन दल अंतरिक्ष स्टेशन पर अनेक वैज्ञानिक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान प्रयोग संचालित करेगा।
  • चंद्रमा लक्ष्य: यह लॉन्च2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने के चीन के व्यापक लक्ष्य का एक हिस्सा है।
  • वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से बाहर किए जाने के बाद चीन अपने स्वतंत्र अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार करना जारी रखे हुए है।