राघव चड्ढा राज्य सभा की 'याचिका समिति' के अध्यक्ष नियुक्त

  • 25 May 2026

20 मई, 2026 को सांसद राघव चड्ढा को राज्य सभा की याचिका समिति (Committee on Petitions) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • यह नियुक्तिभारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद जारी एक अधिसूचना के माध्यम से की गई।
  • राज्यसभा की याचिका समिति (Committee on Petitions of Rajya Sabha) सदन की स्थायी समितियों में से एक है।
  • इस समिति का दायित्व उन याचिकाओं की जाँच करना है जो सदन में प्रस्तुत या रिपोर्ट की जाती हैं।
  • समिति याचिकाकर्ता/मुख्य याचिकाकर्ता (यदि अनेक याचिकाकर्ता हों) को अपने समक्ष उपस्थित होकर मामले पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है।