पश्चिमी घाट में मिली मेंढक की नई प्रजाति 'काली नाइट फ्रॉग'

  • 25 May 2026

मई 2026 में, वैज्ञानिकों ने कर्नाटक के पश्चिमी घाट में मेंढक की एक नई प्रजाति की खोज की है, जिसे ‘न्यक्टिबैट्रैकस काली’ (Nyctibatrachus kali) या काली नाइट फ्रॉग (Kali Night Frog) नाम दिया गया है। यह खोज इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और पारिस्थितिक संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

मुख्य बिंदु

  • वैज्ञानिक पहचान: वैज्ञानिकों ने इस प्रजाति की पुष्टि आकारिकी (Morphology), आनुवंशिक विश्लेषण तथा मेंढकों की ध्वनियों के जैव-ध्वनिक अध्ययन (Bioacoustic Studies) के आधार पर की।
  • जीनस का महत्व: 'न्यक्टिबैट्रैकस' (नाइट फ्रॉग) जीनस विशेष रूप से केवल पश्चिमी घाट में ही पाया जाता है।
  • खोज की प्रक्रिया: शोधकर्ताओं ने शुरुआत में इसे पहले से ज्ञात 'कुम्बारा नाइट फ्रॉग' समझ लिया था, लेकिन विस्तृत अध्ययन के बाद यह एक अलग प्रजाति के रूप में सामने आया।
  • संरक्षण की चिंता: यह मेंढक एक पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में पाया गया है, जो रेलवे विस्तार और आवास व्यवधान (habitat disturbance) जैसे विकासात्मक दबावों का सामना कर रहा है।