संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतरराष्ट्रीय दिवस
- 30 May 2026
29 मई, 2026 को संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत और ऑस्ट्रिया के स्थायी मिशनों ने 'संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस' (International Day of UN Peacekeepers) के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य वैश्विक शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।
- इस वर्ष की थीम: यह दिवस इस वर्ष"शांति में निवेश करें" (Invest in Peace) थीम के तहत मनाया गया।इसके माध्यम से यह आह्वान किया गया कि नागरिक एवं सैन्य शांति सैनिकों को उनके महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: वर्ष 1948 में पहले शांति मिशन की स्थापना के बाद से अब तक 125 देशों के 20 लाख (2 million) से अधिकशांति सैनिक संयुक्त राष्ट्र के ध्वज तले अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
- भारत का विशाल योगदान: शांति अभियानों में सबसे बड़े सैन्य योगदानकर्ता देशों में शामिल भारत ने 1948 से अब तक 50 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में लगभग 3 लाख सैनिकोंको तैनात किया है।
- भारतीय सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान: भारतीय मिशन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की रक्षा करते हुए अब तक लगभग 184 भारतीय शांति सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


