AI आधारित वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’

  • 01 Jun 2026

30 मई, 2026 को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ किया।

  • इस चैटबॉट का विकास प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने भाषिणी (Bhashini) के सहयोग से किया है।
  • ‘समाधान दीदी’ चैटबॉट नागरिकों को संवादात्मक वॉयस-आधारित इंटरफेस के माध्यम से लोक शिकायतें दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • यह चैटबॉट वर्तमान में संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है।
  • यह मंच शिकायतों के बुद्धिमत्तापूर्ण वर्गीकरण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करता है तथा शिकायतों को स्वतः संबंधित मंत्रालय, विभाग या प्राधिकरण को प्रेषित कर देता है।