छिपकली की नई प्रजाति ‘मेसालिना बिश्नोई’ की खोज

  • 02 Jun 2026

जून 2026 में वैज्ञानिकों ने राजस्थान में छिपकली की एक नई प्रजाति ‘मेसालिना बिश्नोई’ (Mesalina bishnoi) की खोज की घोषणा की।

मुख्य बिंदु

  • खोज का स्थान: यह नई प्रजाति बीकानेर जिले के गजनेर के पास खोजी गई है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) और सहयोगी संस्थानों के शोधकर्ताओं द्वारा इसका औपचारिक विवरण तैयार किया गया है।
  • नामकरण का कारण: वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बिश्नोई समुदाय के दीर्घकालिक और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के लिए इस प्रजाति का नाम ‘मेसालिना बिश्नोई’ रखा गया है।
  • शारीरिक बनावट: यह एक छोटे आकार की छिपकली है, जिसकी लंबाई लगभग 39.2 मिमी है।
  • रंग और धारियाँ: इसका रंग धूसर (ग्रे) से जैतूनी-भूरा (ऑलिव-ब्राउन) तक होता है तथा इसकी एक प्रमुख पहचान गर्दन से पूंछ की ओर बढ़ने वाली विशिष्ट पार्श्वीय धारियां (Dorsolateral Stripes) हैं।
  • विशिष्ट पहचान: इस प्रजाति की आंखों के पीछे काले रंग के निशान हैं और पूरे शरीर पर सफेद धब्बों के साथ अनियमित गहरे रंग के चकत्ते (Dark blotches) मौजूद हैं।
  • निचला हिस्सा: इसके शरीर का निचला हिस्सा हल्के भूरे (Pale grey) से लेकर मटमैले सफेद (Off-white) रंग का है।
  • आवास (Habitat): यह प्रजाति मुख्य रूप से पथरीली मिट्टी और विरल (कम) मरुस्थलीय वनस्पतियों वाले शुष्क और रेतीले इलाकों में पाई जाती है।