‘महा वॉटर कार्यक्रम’ का शुभारंभ

  • 02 Jun 2026

1 जून, 2026 को अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) तथा जल शक्ति मंत्रालय ने भारत की दीर्घकालिक जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए नवाचार, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु ‘मिशन फॉर एडवांसमेंट इन हाई-इम्पैक्ट एरियाज (MAHA) फॉर वॉटर’ नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • मिशन का उद्देश्य: इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रयोगशाला में होने वाले शोध और ज़मीनी स्तर पर तकनीक की तैनाती (Field Deployment) के बीच के अंतर को पाटना है, ताकि बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर के जल समाधान विकसित किए जा सकें।
  • वित्तीय परिव्यय: जल क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास को सहायता देने के लिए इस मिशन का कुल बजट ₹200 करोड़ निर्धारित किया गया है।
  • प्राथमिकता वाले 5 क्षेत्र:
  1. जल संसाधन मूल्यांकन और सतत प्रबंधन।
  2. पेयजल (Drinking Water) सुरक्षा।
  3. जल की गुणवत्ता और पारिस्थितिक स्वास्थ्य।
  4. जल-उपयोग दक्षता और चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy)।
  5. जलवायु लचीलापन और अनुकूलन (Climate Resilience & Adaptation)।
  • फंडिंग सहायता: चयनित बहुविषयक कंसोर्टियम को प्रौद्योगिकी विकास, परीक्षण, प्रमाणीकरण तथा क्षेत्रीय क्रियान्वयन के लिए 20 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है।
  • पात्र प्रतिभागी: इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं, अनुसंधान संस्थान, स्टार्टअप्स, एमएसएमई (MSMEs) और औद्योगिक भागीदार हिस्सा ले सकते हैं।