आप्रवासन एवं विदेशी विषयक (संशोधन) नियम, 2026
- 02 Jun 2026
1 जून, 2026 को गृह मंत्रालय ने आप्रवासन एवं विदेशी विषयक (संशोधन) नियम, 2026 [Immigration and Foreigners (Amendment) Rules, 2026] को अधिसूचित किया। इसके माध्यम से ‘आप्रवासन एवं विदेशी विषयक नियम, 2025’ के तहत पंजीकरण की समय-सीमा और अपील प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
मुख्य बिंदु
- पंजीकरण की संशोधित समय-सीमा: ऐसे विदेशी नागरिक जिनके पास 180 दिन या उससे कम समय का वीजा है, यदि वे भारत में अपनी तय अनुमति अवधि से अधिक समय तक रुकना चाहते हैं, तो उन्हें अब 180 दिन की अवधि समाप्त होने से पहले ही अपना पंजीकरण कराना होगा।
- पुराना नियम क्या था: पूर्व के नियम के अनुसार, भारत आने के बाद 180 दिन पूरे होने पर अगले 14 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने की छूट दी गई थी।
- आपातकालीन प्रावधान: संशोधित नियमों में यह साफ किया गया है कि इस प्रकार की विस्तारित अवधि के पंजीकरण की अनुमति केवल आपातकालीन या विशेष परिस्थितियों (Emergent Circumstances) में ही प्रदान की जाएगी।
- एक भारतीय माता-पिता वाले बच्चों को राहत: यदि माता या पिता में से कोई भी एक भारत का नागरिक है और वे बच्चे के लिए भारतीय नागरिकता ही बनाए रखना चाहते हैं, तो बच्चे के जन्म के 30 दिनों के भीतर अधिकारियों को सूचित करने की अनिवार्यता उन पर लागू नहीं होगी।
- विदेशी नागरिकता ग्रहण करने पर: यदि ऐसा कोई बच्चा बाद में भारत में रहते हुए किसी अन्य देश की नागरिकता ले लेता है, तो माता-पिता के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे इसकी सूचना 30 दिनों के भीतर पंजीकरण अधिकारी को दें।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


