केंद्र सरकार ने लॉन्च किया राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान'
- 02 Jun 2026
1 जून, 2026 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किसानों के बीच मृदा संरक्षण और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रामसिया गांव से देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया।
मुख्य बिंदु
- मुख्य उद्देश्य: इस अभियान का उद्देश्य कृषि भूमि का संरक्षण करना, मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा सतत कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है।
- मृदा संरक्षण पर ध्यान: किसानों को मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा जल संरक्षण तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: इस पहल के तहत रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक खेती (Natural Farming) के तरीकों को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
- संस्थागत भागीदारी: इस राष्ट्रव्यापी अभियान में कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs), राज्य के कृषि विभाग और जनप्रनिधि मिलकर काम करेंगे।
- नकली कृषि इनपुट्स के खिलाफ जागरूकता: किसानों को नकली उर्वरकों, बीजों तथा कीटनाशकों की पहचान करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- सरकारी योजनाओं तक पहुंच: यह अभियान किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), दलहन-तिलहन मिशन और कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रमों जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


