केंद्रीकृत ऑनलाइन रोगी फीडबैक प्रणाली

  • 02 Jun 2026

1 जून, 2026 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देश भर के अपने सभी अस्पतालों और औषधालयों में एक केंद्रीकृत ऑनलाइन रोगी फीडबैक प्रणाली (Centralized Online Patient Feedback System) की शुरुआत की।

  • इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता, कर्मचारियों के व्यवहार, सेवाओं की गुणवत्ता और दवाओं की उपलब्धता पर मरीजों रियल-टाइम (तुरंत) फीडबैक प्राप्त करना है।
  • फीडबैक के सटीक और प्रामाणिक संग्रह को सुनिश्चित करने के लिए इस सिस्टम में ओटीपी (OTP)-आधारित सत्यापन, बहुभाषी समर्थन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
  • यदि किसी सेवा की रेटिंग 3 से कम होती है, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के लिए सिस्टम उसे स्वचालित रूप से 'फ्लैग' (चिह्नित) कर देता है।
  • यह डिजिटल प्लेटफॉर्म बीमित व्यक्तियों (IPs) और लाभार्थियों को अपने स्वास्थ्य सेवा के अनुभवों को साझा करने, चिंताएं उठाने और सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव देने की अनुमति देता है।