जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य: भारत का 100वां रामसर स्थल

  • 06 Jun 2026

5 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा की गई कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित ‘जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य’ (सुरहा ताल) को भारत के 100वें रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है। यह देश के आर्द्रभूमि संरक्षण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्य बिंदु

  • अवस्थिति (Location): यह पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित है।
  • जैव विविधता का महत्व: यह आर्द्रभूमि अपनी समृद्ध पक्षी विविधता के लिए जानी जाती है और कई स्थानीय व प्रवासी पक्षी प्रजातियों के प्राकृतिक आवास के रूप में कार्य करती है।
  • भारत की रामसर प्रगति: भारत साल 1982 में रामसर कन्वेंशन का एक हस्ताक्षरकर्ता देश बना था। अब भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है।
  • वैश्विक रैंकिंग: भारत अब यूनाइटेड किंगडम (UK) और मैक्सिको के बाद दुनिया में सबसे अधिक रामसर स्थल वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।