18 नमो ऑक्सीजन पार्क

  • 06 Jun 2026

5 जून, 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राजधानी दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ (Namo Oxygen Parks) का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कई हरित पहलों की शुरुआत की।

  • इस पहल का उद्देश्य शहरी हरियाली को मजबूत करना, वायु गुणवत्ता में सुधार लाना और पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
  • नवउद्घाटित पार्कों को ‘शहरी हरित फेफड़ों’ (अर्बन ग्रीन लंग्स) के रूप में विकसित किया गया है, जो जैव विविधता को समृद्ध करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को मनोरंजन और विश्राम के लिए एक सुंदर परिवेश प्रदान करेंगे।