पश्चिम बंगाल 'NeVA' पहल में हुआ शामिल

  • 06 Jun 2026

4 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के कार्यान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल इस डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म को अपनाने वाला भारत का 33वाँ विधानमंडल (Legislature) बन गया।

  • इस पहल का उद्देश्य एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विधायी कामकाज का डिजिटलीकरण करना है।
  • यह मंच विधायी कार्यवाहियों में पेपरलेस (कागज रहित) शासन, पारदर्शिता, कार्यकुशलता और सुलभता को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
  • इस प्लेटफॉर्म के जरिए विधानसभा के तमाम दस्तावेज़ों और कामकाज का संचालन इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा सकेगा, जिसमें नोटिस, प्रश्न, विधेयक (Bills), रिपोर्ट और अन्य संसदीय दस्तावेज़ शामिल हैं।