बनवारीलाल पुरोहित

  • 09 Jun 2026

7 जून, 2026 को पंजाब के पूर्व राज्यपाल और दिग्गज राजनेता बनवारीलाल पुरोहित को सर्वसम्मति से ‘भारतीय विद्या भवन’ का अध्यक्ष चुना गया।

  • देश के जाने-माने बैंकर दीपक पारेख को इस प्रतिष्ठित संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है।
  • भारतीय विद्या भवन की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध शिक्षाविद् के. एम. मुंशी द्वारा वर्ष 1938 में मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में की गई थी।
  • यह देश के अग्रणी शैक्षिक और सांस्कृतिक संगठनों में से एक है, जो भारतीय मूल्यों, संस्कृति, आधुनिक शिक्षा और हमारी समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में समर्पित भाव से काम कर रहा है।