टोनी पुरस्कार 2026

  • 09 Jun 2026

7 जून, 2026 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित ‘टोनी अवॉर्ड्स 2026’ समारोह में ब्रॉडवे थिएटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष “श्मीगाडून!” (Schmigadoon!) ने सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल (Best Musical) तथा “लिबरेशन” ने सर्वश्रेष्ठ नाटक (Best Play) का शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किया।

  • "लिबरेशन" की नाटककार बैस वोहल (Bess Wohl) साल 2009 के बाद से सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार पाने वाली पहली महिला और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाली इतिहास की कुल चौथी महिला नाटककार बन गई हैं।
  • “रैगटाइम” (Ragtime) ने 'सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल रिवाइवल' का खिताब जीता।
  • “रैगटाइम” में अपने शानदार अभिनय के लिए कैसी लेवी ने सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री और जोशुआ हेनरी ने सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • ‘जॉन लिथगो’ ने नाटक “जायंट” (Giant) में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि ‘लेस्ली मैनविले’ ने नाटक “ओडिपस” के लिए सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया।