प्रख्यात निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का निधन

  • 13 Jun 2026

12 जून, 2026 को भारत के प्रख्यात निशानेबाजी कोच तथा पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता ‘जसपाल राणा’ का निधन हो गया। वे 49 वर्ष के थे।

  • हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित ISSF विश्व कप से भारतीय दल की वापसी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद उनका चिकित्सकीय उपचार किया गया था।
  • जसपाल राणा भारत के सर्वाधिक सफल निशानेबाजों में से एक थे और उन्होंने एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में अनेक पदक जीते थे।
  • उन्होंने 2006 दोहा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक सहित कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं।
  • उन्होंने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया तथा 2024 पेरिस ओलंपिक में उनके ऐतिहासिक दो कांस्य पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।