QS रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली भारत में शीर्ष पर

  • 19 Jun 2026

18 जून, 2026 को जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली भारत का सर्वोच्च रैंक प्राप्त करने वाला संस्थान बना। इसने वैश्विक स्तर पर 118वाँ स्थान प्राप्त किया, जो इसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है तथा QS रैंकिंग में किसी भारतीय संस्थान द्वारा हासिल की गई सर्वोच्च रैंक भी है।

मुख्य बिंदु

  • नियोक्ता प्रतिष्ठा: IIT दिल्ली ने इस मानदंड में 11 स्थानों की छलांग लगाते हुए वैश्विक स्तर पर शीर्ष 39 संस्थानों में स्थान प्राप्त किया।
  • रोजगार परिणाम: इस मानदंड में IIT दिल्ली ने 60 स्थानों का उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
  • वैश्विक शीर्ष 200 में केवल तीन भारतीय संस्थान: QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली के अलावा केवल दो अन्य भारतीय संस्थान वैश्विक शीर्ष 200 में शामिल रहे - IIT बॉम्बे (134वाँ स्थान) और IIT मद्रास (170वाँ स्थान)
  • निरंतर प्रगति: पिछले चार वर्षों में IIT दिल्ली ने अपनी वैश्विक रैंकिंग में 79 स्थानों का सुधार किया है। यह QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में 197वें स्थान से बढ़कर वर्ष 2027 में 118वें स्थान पर पहुँच गया।