अभ्यास खान क्वेस्ट 2026

  • 19 Jun 2026

18 जून, 2026 को भारतीय थल सेना का एक दल अभ्यास खान क्वेस्ट 2026 (Exercise KHAAN QUEST 2026) में भाग लेने के लिए मंगोलिया रवाना हुआ।

  • यह बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 20 जून से 3 जुलाई, 2026 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबटार स्थित फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जाएगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत संचालित शांति समर्थन अभियानों में भाग लेने वाली सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता एवं सहयोग को सुदृढ़ करना है।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में अमेरिका और मंगोलिया की सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय आयोजन के रूप में हुई थी।
  • वर्ष 2006 से इसे एक बहुपक्षीय शांति स्थापना अभ्यास का स्वरूप प्रदान किया गया। खान क्वेस्ट 2026 इसका 23वाँ संस्करण है।