आसियान और रूस ने कज़ान घोषणा-पत्र को अपनाया

  • 19 Jun 2026

18 जून, 2026 को रूस और दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN) ने आसियान-रूस स्मारक शिखर सम्मेलन में कज़ान घोषणा-पत्र (Kazan Declaration) को अपनाया। यह सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच संवाद संबंधों के 35 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जो उनकी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करता है।

मुख्य बिंदु

  • कज़ान घोषणा-पत्र: “आसियान-रशियन फेडरेशन: यूनिटी इन डाइवर्सिटी - 35 इयर्स टुगेदर” शीर्षक वाला यह घोषणा-पत्र ASEAN और रूस के बीच सहयोग के विस्तार हेतु एक व्यापक रोडमैप प्रदान करता है।
  • चार प्रमुख दस्तावेज़ अपनाए गए: शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित दस्तावेज़ों को स्वीकृति दी गई -
    • कज़ान घोषणा-पत्र 2026;
    • ऊर्जा सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य;
    • सांस्कृतिक सहयोग पर संयुक्त वक्तव्य; तथा
    • ASEAN-रूस रणनीतिक साझेदारी (2026-2030) के कार्यान्वयन हेतु कार्ययोजना।
  • बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्धता: घोषणा-पत्र में अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित एक न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के समर्थन की पुनः पुष्टि की गई।
  • यूरेशियाई सहयोग: ASEAN नेताओं ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) तथा यूरेशियन आर्थिक आयोग (EEC) के प्रतिनिधियों के साथ यूरेशियाई एकीकरण से संबंधित चर्चाओं में भी भाग लिया।