भारत बिल्डकॉन 2026

  • 20 Jun 2026

18 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में “वन नेशन, वन एक्सपो” थीम के तहत ‘भारत बिल्डकॉन 2026’ (Bharat Buildcon 2026) का उद्घाटन किया गया। यह भवन निर्माण सामग्री एवं निर्माण उद्योग से संबंधित भारत की सबसे बड़ी प्रदर्शनियों में से एक है।

  • प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद तथा सांसद परषोत्तम रूपाला द्वारा किया गया।
  • इस आयोजन में उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, विनिर्माताओं, बिल्डरों, वास्तुकारों, डेवलपर्स, ठेकेदारों तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने भाग लिया।
  • प्रदर्शनी में निर्माण सामग्री, अवसंरचना विकास तथा भवन निर्माण क्षेत्र से संबंधित नवीन प्रौद्योगिकियों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
  • यह आयोजन वैश्विक निर्माण एवं अवसंरचना क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका और क्षमता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बना।