केंद्र ने वाणिज्यिक एलपीजी आपूर्ति बहाल की

  • 27 Jun 2026

25 जून, 2026 को केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के दौरान लगाए गए सभी क्षेत्र-विशिष्ट प्रतिबंध वापस लेते हुए गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी (Non-Domestic Packed LPG) की आपूर्ति को संकट-पूर्व स्तर पर बहाल कर दिया। इस निर्णय से औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

मुख्य बिंदु

  • आपूर्ति बहाल: गैर-घरेलू पैक्ड एलपीजी की आपूर्ति को संकट-पूर्व स्तर पर बहाल करने के साथ-साथ थोक एलपीजी (Bulk LPG) आपूर्ति को भी आंशिक रूप से फिर शुरू किया गया है।
  • बल्क एलपीजी आवंटन: बल्क एलपीजी उपभोक्ताओं को अब संकट-पूर्व उपभोग स्तर का 50% तक एलपीजी प्राप्त करने की अनुमति दी गई है।
  • प्रतिबंधों में ढील का कारण: यह निर्णय घरेलू एलपीजी उत्पादन में सुधार तथा आयातित एलपीजी खेपों (Imported LPG Cargoes) की उपलब्धता बढ़ने के बाद लिया गया है।
  • C3-C4 स्ट्रीम का आवंटन: सरकार ने एलपीजी उत्पादन के लिए C3-C4 स्ट्रीम के डायवर्जन को कम किया है, जिससे पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उद्योगों को अधिक आवंटन मिल सकेगा, जबकि घरेलू एलपीजी उत्पादन 40 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन से ऊपर बनाए रखा जाएगा।
निगरानी व्यवस्था: सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी (CHT) को अतिरिक्त C3-C4 स्ट्रीम का आवंटन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में नियमित रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।